logo

GOOD NEWS : झारखंड की बेटियों का दबदबा, जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

hockey_final.jpg

सिमडेगाः
झारखंड की  बेटियों का हॉकी में हमेशा से ही दबदबा रहा है। 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड टीम ने जगह बना ली है। टीम ने महाराष्ट्र को 1- 0 से हराया है। बता दें कि टीम लगातार 5वें वर्ष फाइनल में पहुंची है। झारखंड की ओर से दीपिका सोरेंग ने विजयी गोल दागा। हॉकी झारखंड की टीम 3 अप्रैल को हॉकी हरियाणा से फाइनल खेलेगी। हॉकी झारखंड की टीम की ओर से एक मात्र गोल दीपिका सोरेंग ने पेनाल्टी स्टोक से की। इससे पहले झारखंड टीम असम को 9-0, मणिपुर को 14 गोल, यूपी को 4 गोल से पराजित कर प्रतियोगिता की एक मात्र टीम है, जो अभी एक भी गोल नहीं खाई है।


ये रहीं टीम में शामिल 
झारखंड टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बाड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, किरण बाड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना , कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति हैं। 


जीत की बधाई
झारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सहित हॉकी सिमडेगा के सभी पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाए दीं। बता दें कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम खेले गए अपने सेमी फाइनल मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 1- 0 गोल से पराजित कर लगातार 5वें वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई।